Posts

Showing posts from May, 2020

ख़ास

तुम ख़ास हो ये बताना है  पता होगा तुम्हे, जताया तो बहुत है, ये बात तो तुमसे भी छुपी नहीं तुम हो तो कितना खास है सब, जब भी तुमने हिचकी ली तुम मान लो मैंने याद किया जब भी तुमने मुझे याद किया तुम मान लो तेरे पास ही हूं। कहते है दिल का रिश्ता दिल का दिल से ही होता है तुम दूर सही पर मुझसे पूछो हर वक़्त मेरे ही साथ हो तुम । तुमसे कहना तो बहुत कुछ है पर कहकर कहना क्या कहना है तुम जान लो खुद तो कुछ बात हुई हर बात कही नहीं जाती है । कुछ डर सी गई हूं जाने क्यों, कुछ दिल को ऐसा लगा है क्यों तुम खुश रहो तो मै खुश हूं पर तुम चुप हो तो कुछ चुभता है । चेहरे पे हंसी से ज्यादा तुम दिल से खुश सदा रहना  दिल से दिल जुड़ा है अपना हंसी भी दिल तक पहुंचेगी ।

सच-झूठ

यह हंसी जो तुमने ओढ़ी है, हंसी तुम्हारी हंसी सी नहीं, ये बातें जों तुमने बोली है, बातें तुम्हारी लगती ही नहीं । ये बस क्या मेरा ही भ्रम है, या सच में तुम छुप गए कहीं, जो दिख रहा है वह तुम नहीं, ये तो तुम्हारी परछाई भी नहीं । ना चाहो तो ना बताओ, पर बात अब यह छुपी नहीं, यह झूठ जो तुमने ओढ़ी है, यह झूठ बहुत ही सच्ची है । तुम कह दो मेरा भ्रम है ये, तुम कह दो आंखो का धोखा है, मै मान भी लू जो तुम कह दो,  तुम पर बहुत भरोसा है । पर आंखे जो तेरी कहती है, वह बात बहुत ही सच्ची है, यह हंसी जो तुमने ओढ़ी है वह झूठ बहुत ही सच्ची है ।