Posts

पंक्षी

तू उड़ना मेरी जान, तुम बस उड़ना, उड़ना तू खुले आसमान में बेधड़क, पर पतंग नही ,पंछी बनकर उड़ना, देखा है हमने आसमान की गहराई को दूर से, तुम पास जाना और जी लेना उसको, मेरी ना को तुम मेरा डर समझना, डर , तुम्हे पतंग ना बना पाने का, पर तुम पतंग नही ,पंछी बनकर उड़ना, तुम अपनी आंखे खुली रखना ,और सीख लेना सीख लेना हर पल से, हर हार से,हर जीत से, तुम सीख लेना उड़ना और जीतना हर डर से, पर पतंग नही ,पंछी बनकर ही उड़ना मेरी चिड़ियां, डरते है हम आसमान से और उसके सन्नाटे से, डरते है गिरने से,पर तुम मत डरना किसी से भी, तुम उड़ना,गिरना, फिर उठना और फिर उड़ना, बस तुम रुकना नही मेरी बेटी, बस उड़ना, पर पतंग नही ,पंछी बनकर उड़ना मेरी बच्ची, तुम समझ लेना पतंग और पंछी के अंतर को, उड़ते दोनो है, पर फर्क है, जिंदगी नाम है सीखने का, तो सीखना हर गलती, हर नाकामी से , पर सीखना, क्योंकि हारता बस वो है जो सीखता नही। कोशिश मेरी भी रहेगी तुम्हे पतंग बनाने की, तुम्हारी डोर को हाथ से न छोड़ने की, पर तुम समझ लेना मेरे डर को, डर, तुम्हारी रक्षा और भविष्य का, डर,तुम्हे दुनिया के सांचे में ना ढाल पाने का, पर पतंग नही ,पंछी बन...

शर्त

प्यार की शर्त क्या हो, या फिर प्यार की कोई शर्त ना हो? पर मैंने शर्त रखी है , बस प्यार की शर्त ये कि बस प्यार हो, चाहे जितनी नाराजगी हो पर आंसू पोछने आए वो गर मेरे दुख से दुखी नहीं वो तो ऐसा प्यार का क्या मतलब? नाराजगी और प्यार साथ चलते है, सुना है मैने, फिर  नाराजगी इतनी बड़ी  , कि प्यार पे भारी पर जाए? इतना कमजोर प्यार , फिर प्यार ही क्या प्यार में जान ना दो पर साथ तो दो? और यदि सुख दुख का साथ ही नही , तो ये प्यार ही नही फिर । ऐसी भी क्या नाराजगी कि, प्यार मर भी जाए फिर भी ये नाराजगी रह जाए? प्यार पर जब अहम भारी ,तो ये प्यार सांस कैसे ले फिर? ऐसा प्यार तो फिर बस मर गया है, इसे कंधा दो ,घाट तक पहुचाओ । तुम प्यार मत करो बस रिश्ते निभाओ बस इसको प्यार का नाम ना दो।

तुम

तुम हो पास ये एहसाह ही काफी है, मेरे लिए तेरी आवाज़ ही काफी है, जी लेती हूं अकेले भी मैं , पर फिर अकेलेपन में भी तेरा एहसास लाज़िम है। मेरी लिए कितने जरूरी हो, इस बात से अनजान हो पर , जान जाओगे गर नजर नहीं रूह से काम लोगे, एहसास छल नही करते गर ईमानदार हो तुम, तुम एहसास में हो तो अकेली नहीं हूं मै, बस तुम्हारे साथ का एहसास ही काफी है ।

मनाना

 इंतजार था की आओगे , मनाओगे  कहोगे अब बस भी करो,   और मैं बस मान जाती । बस इतना ही फासला है, इतनी सी ही बात है। पर ये फासले बस बढ़ ही रहे, ना तुमने मनाया और ना हम माने। आसान तो तुम्हे मनाना भी ना था, कभी माने कभी ना माने तुम, पर मैं आई तुम्हे मानने हर हाल में। हां माना मान जाना आसान नहीं हर किसी के लिए पर प्यार हो तो झुक जाना इतना भी मुश्किल नही है, देख लो,गर बचा है प्यार तो मान जाओ, थोड़ा तुम , थोड़ा हम भी झुक जाए, गर प्यार नही है , तो बस रहने ही दो, यूं ही चलेंगे साथ साथ तनकर और  टूट जायेंगे एकदिन लकड़ी बनकर।

बेटी

 मेरी बेटी तुम मेरी बिलकुल मत सुनना, तुम जोड़ से हंसना दिल खोल के जीना, तुम गलती करने से मत डरना, हर गलती से तुम कुछ सीख भी लेना । हर हाल में हूं मै साथ तुम्हारे , तुम ना को भी मेरी हां ही समझना। मैं कहूंगी तुमसे यूं मत चलना, कहूंगी ये कपड़े ना पहनना  कहूंगी  तुम ऐसे मत जीना , मेरी बेटी तुम मेरी बिल्कुल मत सुनना । दुनियां की मैं सब सुन लुंगी , तुम बस अपने आप की सुनना  दिल और दिमाग को भिड़ने देना  बस खुद से खुद को लड़ने देना, अपने आप से जो तुम सच बोलोगी हर हाल में जीत तुम्हारी होगी । अपना कल तुमको ही है जीना  पर कल की चिंता आज ना करना, आज का दिन फिर ना आएगा  हर दिन को तुम ये सोच के जीना । कल शायद मैं हर बात पर रोकूं  हर बात में दुनिया सी ताने मारू, शायद मै तुमको समझ ना पाऊं, बस तुम मुझसे नाराज़ ना होना  मेरी बेटी तुम मेरी बिलकुल मत सुनना।

जाहिल

तुम हो कौन बे मुझे बताने वाले कि मेरी औकात क्या है, तुम हो कौन बे मुझे बताने वाले कि मेरी पहचान क्या है, ये मेरी जमीन मेरा आसमान तुमसे नही है बे तुम मेरी वजुद का बस एक बहुत मामुली सा हिस्सा हो हमने थोडी सी इज्जत क्या दे दी तो मुझसे ही सवाल पूछते हो, ये हक, ये होसला भी हमने ही दिया है तुमको, कि तुम खुश रहो, पर हमारी खुशी पर जो बात आयी तो ये जान लो तुम, ना ये जमीन ना ये आसमन रहेगी तेरे सिर पर, फिरते रहोगे दर बदर बस अपना वजुद खोजते तुम, हम पर जो एहसान जताते हो पल पल, तो थोड़ा तो तरस आता है हमको तुम पर बस इतना ही एहसान कर पाए मुझ पर? तेरे एहसान खाली बर्तन की तरह ही, तर रहे है पानी के ऊपर ही ऊपर , ये दिखते बहुत है मगर है खाली खाली, जरा थोड़ी डूबकी लगा कर तो देखो, मेरे एहसान की बोड़ी नीचे पड़ी है जो दिखती नहीं पर तुझ सी खाली नहीं है। तुझे अपना माना सो, देते ही गए हम, पर जो आज तुमने जता ही दिया कि, तुम बस एक मर्द हो वो भी बड़े जाहिल, बस इंसान बन जाओ तो वह भी हो काफी।

लड़ना झगड़ना

दिल है आज झगड़ने का, एक नहीं सबसे लड़ने का, परेशान हूं मै अपने दिल से, रोज की इसकी चिकचिक से दिल की सुन ने का दिल है आज पर कौन है जिस से लड़ू मै आज कोई पास तो हो इतना अपने, जो पास है उनसे ही कितना लड़ू। लड़ना ऐसे कि सब जमा निकल जाए कुछ यादें कुछ बात निकल आए, सब बुरा सब खराब निकल जाए, फिर से सब तरोताजा हो जाए।