लड़ना झगड़ना
दिल है आज झगड़ने का,
एक नहीं सबसे लड़ने का,
परेशान हूं मै अपने दिल से,
रोज की इसकी चिकचिक से
दिल की सुन ने का दिल है आज
पर कौन है जिस से लड़ू मै आज
कोई पास तो हो इतना अपने,
जो पास है उनसे ही कितना लड़ू।
लड़ना ऐसे कि सब जमा निकल जाए
कुछ यादें कुछ बात निकल आए,
सब बुरा सब खराब निकल जाए,
फिर से सब तरोताजा हो जाए।
Comments
Post a Comment